Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मोबाइल चार्जर लगाते समय 16 वर्षीय छात्रा को लगा करंट, मौत

0

बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भवानी वार्ड में गुरुवार सुबह मोबाइल चार्जर बिजली के बोर्ड में लगाते समय 16 वर्षीय छात्रा करंट की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार वेदिका पिता संजय गायकवाड उम्र 16 वर्ष, भवानी वार्ड निवासी थी और कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच वह घर में मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान अचानक उसे जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बैतूल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से वेदिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार वेदिका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता संजय गायकवाड मजदूरी का काम करते हैं। बेटी की अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के गोराखार में एक अन्य घटना में 60 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही रामकली पति लक्ष्मण खातरकर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि रामकली बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थीं। रात में उनका शव कुएं में मिला। वह अपने भाई मोहन वामनकर के साथ रहती थीं और उनका एक बेटा है। पुलिस ने इस मामले में भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.