Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

Fact Check: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी के फेक अकाउंट का खुलासा, ये है सच

भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने हाल में एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है. ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाली भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए गए हैं. ये अकाउंट्स ब्लू टिक (Verified) के साथ शो हो रहे थे. ये दोनों अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो गए. इन फर्जी अकाउंट्स ने दोनों अधिकारियों की पॉपुलैरिटी का गलत इस्तेमाल करते हुएa गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की है.

व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी का नहीं है कोई ऑफिशियल अकाउंट

व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी दोनों के पास X पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है. फिर भी, इन फर्जी अकाउंट्स ने व्योमिका सिंह के नाम से 28,400 और सोफिया कुरैशी के नाम से 68,000 से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए हैं. PIB ने इस मामले में सख्त वॉर्निंग जारी करते हुए जनता को कहा है कि वो केवल ऑफिशियल सोर्स से ही जानकारी हासिल करें और नकली अकाउंट्स से बचें.

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह हैं चर्चा में

ऑपरेशन सिंदूर को को पूरा करने बाद जब भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो उसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सभी का ध्यान खींचा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही भारत में कर्नल सोफिया की बहादुरी की चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब तलाश रहे हैं. लेकिन इन दोनों बहादुर शख्सियतों का एक्स पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है. ऐसे में आपको जरूरत है कि आप फेक अकाउंट की पहचान करें और इनसे बचें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.