
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत की किताब ‘हेल टू हेवेन’ ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. इस पुस्तक में ईडी की कार्रवाई, सरकार की धमकी, ईडी और सीबीआई के नोटिसों के कारण विपक्षी विधायकों और सांसदों की जान जाने का डर तथा उनके पार्टी बदलने से लेकर कई बीजेपी और पार्टी नेताओं पर टिप्पणी की गई है. इससे देश और महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मच गया है.
संजय राउत की किताब ‘हेवन इन हेल’ का शनिवार को विमोचन हो रहा है. यह पुस्तक प्रकाशन से पहले ही चर्चा में रही है. इस किताब में कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं. संजय राउत ने इस पुस्तक में पर्दे के पीछे की कई घटनाओं पर प्रकाश डाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.