Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

CM मोहन ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

भोपाल/वाराणसी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उत्तरप्रदेश के वाराणसी प्रवास के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। डॉ यादव ने इसके साथ ही वाराणसी स्थित कालभैरव मंदिर में भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इन पलों को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मध्य प्रदेश के कल्याण और जनहित के लिए आशीर्वाद मांगा है। महादेव से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।

डॉ यादव आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी गए हैं। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग और अंतररज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना और विवादों का समाधान निकालना एवं प्राकृतिक संसाधनों के समान उपयोग और संवेदनशील क्षेत्रों में विकास गतिविधियों पर जोर देना है। मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक वाराणसी में पहली बार आयोजित हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.