Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में 25 से 29 जून के लिए बड़ी भविष्यवाणी, घरों से बाहर निकलने से पहले पढ़ें…

 पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। हल्की बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से पूरी राहत नहीं मिल पा रही है और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है और पारा दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा।

वहीं, मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह पंजाब में बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में तेज आंधी और आसमानी बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

26 जून को राज्य में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा और उस दिन पूरे राज्य में बारिश, आंधी और तूफान के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।  भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जून से 29 जून तक राज्य में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही इन दिनों के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.