Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

”साड्डा पिंड बिकाऊ है”… Punjab में एक Poster ने मचा दिया तहलका, जानें क्या है पूरा मामला

बठिंडा : पंजाब के एक गांव में “साड्डा पिंड बिकाऊ है” के पोस्टर कर लगाए गए, जिसके बाद मामला गर्मा गया है। गांव भाई बख्तौर में हालात उस वक्त गरमा गए जब ‘गांव बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाने वाले युवक लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर खुद को मिल रही पुलिस धमकियों का खुलासा किया। उसने कोट फत्ता थाने के SHO मनीष कुमार पर पुलिस एनकाउंटर की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। लखबीर की 4 महीने की बच्ची भी वीडियो में मौजूद थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया।

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और एसएसपी अमनीत कौडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए SHO मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लखबीर सिंह से देर रात खुद एसएसपी अमनीत कौडल ने फोन पर बात की और उसे भरोसा दिलाया कि कानून उसके साथ है। इसके बाद लखबीर ने एक और वीडियो जारी कर बताया कि वह पुलिस प्रशासन से संतुष्ट है और अब वह पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

गौरतलब है कि, गांव में 2 दिन पहले पूर्व फौजी रणवीर सिंह पर तस्करों ने जानलेवा हमला किया था। सिर्फ इसलिए कि उसने गांव में चल रही नशा तस्करी का विरोध किया था। तस्करों ने उसकी टांगें तोड़ दीं। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 3 में से 2 आरोपियों को पकड़ लिया, जिससे लोगों में कुछ राहत की भावना देखी गई। कांग्रेस नेता व विधायक प्रगट सिंह ने मंगलवार को अस्पताल जाकर घायल फौजी रणवीर सिंह से मुलाकात की और पूरी जानकारी ली। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए बठिंडा एसएसपी को फोन कर SHO मनीष कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.