Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

Chandigarh में Lake पर लड़के को मिलने गई विवाहिता, आगे सांप ने काटा तो…

चंडीगढ़: धनास लेक से खुड्डा अलीशेर रोड पर पटियाला की राव नदी के किनारे जंगल में मिली महिला की मौत सांप काटने से हुई थी। रवीना को सांप धनास लेक पर काटा था। वह घर से झूठ बोलकर अपने दोस्त बापूधाम निवासी सूरजपाल से मिलने आई थी। मौत होने पर सूरजपाल ने रवीना को अस्पताल ले जाने की बजाए धनास लेक के पास पटियाला राव की रोड़ पर फेंककर फरार हो गया था।

सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी बापूधाम निवासी सूरजपाल को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बापूधाम निवासी सूरजपाल ने पुलिस के सामने पूछताछ में बताया कि रवीना ने मिलने के लिए कहा था। इसलिए वह उसे मिलने के लिए धनास स्थित लेक पर गया और वहां बैठ गए। वहां वे बात कर रहे थे कि इतनी देर में रवीना को सांप ने काट लिया। वह रवीना को अपने ई-रिक्शा में लेकर गया हुआ था, जिसके बाद वह रवीना को लेकर सैक्टर 16 अस्पताल लेकर जाने लगा। उसने रवीना को अपने ई-रिक्शा में भी बैठा लिया। वह आधे रास्ते में पहुंच गया था तो उसने रवीना को आवाज लगाई लेकिन वह जवाब नहीं दे रही थी। इसके बाद उसने रिक्शा रोक कर जब रवीना के पास जाकर उसकी सांसें हाथ लगाकर देखीं तो वे नहीं चल रही थीं। ये देख वह डर गया और अस्पताल जाने की बजाय रिक्शा मोड़कर धनास पहुंचा। वहां जाकर वो रवीना को झाडिय़ों में फेंककर फरार हो गया था। इसके बाद उसने ये बात सोशल वर्कर मोहम्मद इरशाद को भी बताई, जिसके बाद इरशाद सूरजपाल को लेकर सारंगपुर थाना गया और सूरजपाल को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एफ.आई.आर. भी मोहम्मद इरशाद की शिकायत पर ही दर्ज की है।

मंदिर जाने की कहकर घर से निकली थी
29 वर्षीय रवीना शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। वह सेक्टर-26 मंडी में काम करती थी। शनिवार को वह परिवार के सदस्यों से कहकर निकली थी कि उसे सेक्टर-19 के शनि मंदिर जाना है। मंदिर जाने के बाद वह धनास में रिश्तेदार के घर चली गई थी। रिश्तेदारों के मुताबिक, रवीना शनिवार शाम को धनास से निकल गई थी लेकिन घर नहीं पहुंची। परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे। रविवार दोपहर उसकी लाश मिली। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर खून लगा हुआ था और उसके मुंह से भी खून निकल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.