Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना… FB पर लाइव होकर युवक ने कर ली आत्महत्या

यूपी के गोरखपुर स्थित कैंपियरगंज इलाके में शनिवार को एक लड़के ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. लड़के ने फेसबुक लाइव के दौरान जहर खा लिया. बेहोसी की हालत में परिवाल वाले उसे गोरखनाथ इलाके के एक प्राईवेट अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम अंकुर द्विवेदी बताया जा रहा है. वो 19 साल का था.

ग्रमीणों ने बताया कि कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा निवासी रमेश द्विवेदी का बेटा अंकुर शनिवार को दोपहर में घर के पास स्थित अलेनाबाद बाग में बैठा था. यहीं से वो दोपहर तीन बजे फेसबुक पर लाइव हुआ. इस दौरान उसने अपने हाथ में तीन पेज का सुसाइड नोट भी पकड़ रखा था.

खाई जहर की पांच गोलियां

फेसबुक लाइव के दौरान उसने नोट पढ़कर कहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना. मैं अब आगे और नहीं चल पाउंगा. मेरी जिंदगी बस यहीं तक थी. उसने अपने सभी रिश्तेदारों और पटीदारों का नाम लेकर भी माफी मांगी. फिर उसने अपनी जेब से जहर का डिब्बा निकालकर उसमें से एक के बाद एक पांच गोलियां खा ली.

बोला- परिवार दोषी नहीं

आखिर में अंकुर ने कहा कि वो अपनी मर्जी से जहर खा रहा है. इसमें उसका परिवार दोषी नहीं है. मेरे जाने के बाद उनको परेशान न किया जाए. कुछ लोगों ने उसको फोन कर रोकने की कोशिश भी की. इसी बीच किसी ने उसके परिजनों को उसके आत्महत्या करने की जानकारी दी. परिवार वाले जानकारी पाकर बाग में भागे, लेकिन जब वो पहुंचे तो उन्होंने अंकुर को बेहोस पाया. फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामिणों ने बताया कि अंकुर जिद्दी किस्म का लड़का था. वो बात-बात गुस्सा और नाराज हो जाता था. हो सकता है घर में उसको किसी से डांट पड़ी हो, जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया. ग्रामिणों ने बताया कि अंकुर के पिता का गिट्टी बालू की सप्लाई करने का काम है. वहीं कैंपियरगंज पुलिस ने कहा कि उन्हें किसी ने लड़के के आत्महत्या करने की जानकारी दी. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.