Logo
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
Header Ad

हमारी जान सीधा गोली मारकर ली जाए… पीएम मोदी ने याद किया शहीद भगत सिंह का साहस

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 126वें वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को भी याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि, अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने कहा कि देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज हैं. निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी. देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था.

उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप मुझे और मेरे साथियों से युद्ध बंदी जैसा व्यवहार करें. इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मार कर ली जाए. यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है. पीएम ने कहा कि भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे. उनकी मदद में हमेशा आगे रहा करते थे. पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएं त्योहार- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे, तो देखिएगा, हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी. ‘Vocal for Local’ को खरीदारी का मंत्र बना दीजिए.

उन्होंने कहा कि ठान लीजिए, हमेशा के लिए, जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे. जिसे देश के लोगों ने बनाया है, वही घर ले जाएंगे. जिसमें देश के किसी नागरिक की मेहनत है, उसी सामान का उपयोग करेंगे.

उन्होंने कहा कि बीते 11 साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ गया है. पिछले कुछ वर्षों में खादी की बिक्री में बहुत तेजी देखी गई है. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि 2 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी product जरूर खरीदें. गर्व से कहें -ये स्वदेशी हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.