Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

BSF जवान की पत्नी-परिवार पर दबंगों का हमला, न्याय के लिए भटकने को मजबूर, प्रधान आरक्षक पर मामले दबाने के गंभीर आरोप

0

सतना: देश की रक्षा में तैनात BSF जवान के परिवार के साथ संग्राम टोला, जैतवारा थाना क्षेत्र में बीती घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। आरोप है कि दबंगों ने जवान की पत्नी और भाई-बहन पर मारपीट की और जवान की पत्नी को जबरदस्ती जहर युक्त पदार्थ खिलाया। इस हिंसा के चलते जवान की बहन-बहू सुधा सिंह का गर्भपात हो गया।

एमएलसी रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
पीड़ित परिवार ने एमएलसी करवाई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि घायल और जहर खाने की स्थिति में पीड़ितों को गंभीर नुकसान हुआ। इसके बावजूद जैतवारा थाने के प्रधान आरक्षक अभिषेक शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने एमएलसी में दर्ज इस गंभीर जानकारी को जांच रिपोर्ट में शामिल नहीं किया और मामले को दबाने की कोशिश की।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
बीएसएफ जवान, उनकी पत्नी और अन्य पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रधान आरक्षक अभिषेक शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि मामले की शीघ्र जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने यह दिखा दिया है कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवार भी स्थानीय दबंगों और प्रशासनिक लापरवाही का सामना कर रहे हैं, और उन्हें न्याय दिलाने के लिए अभी भी कई कदम उठाने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.