Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

0

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DEIEd) 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर किया गया था, जिसमें प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी.

जारी प्रोविजलन आंसर-की पर अभ्यर्थी 13 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा. बिना फीस जमा किए दर्ज कराई गई आपत्ति मान्य नहीं होगी. प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Bihar DEIEd Answer Key 2025 How to Raise Objection: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए डीएलएड आंसर-की 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें.
  • आंसर-की आपत्ति दर्ज कराने के लिंक पर क्लिक करें.
  • प्रश्न का चयन करें और फीस जमा कर सबमिट करें.

Bihar DEIEd Exam 2025: कितने नंबरों की हुई थी परीक्ष?

बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित की गई बिहार डीएलएड परीक्षा में गणित, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी आदि विषयों प्रश्न पूछे गए थे. एग्जाम में 120 नंबरों के कुल 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 35 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. नतीजे इस माह में घोषित किए जाने की संभावना है. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.