Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट

0

Betul। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी (सीनियर डिवीजन बॉयज़) भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद 49 कैडेट्स का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महाविद्यालय के सूचना बोर्ड और एनसीसी विभाग के नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।

 

शुक्रवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में प्रथम वर्ष के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयन के पहले चरण में अभ्यर्थियों की 1600 मीटर दौड़, बीम, डिप्स और ऊंचाई का परीक्षण किया गया। फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके आधार पर मेरिट तैयार की गई।

 

पूरी चयन प्रक्रिया 13 एमपी बटालियन नर्मदापुरम के नायक सूबेदार लोकेश कुमार और हवलदार अजीत कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट खुशाल देवघरे, सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष गोडगाम, अंडर ऑफिसर तुकाराम साहू, सार्जेंट नारायण यादव, अतुलित पोटे, एनसीसी गर्ल्स विंग की सीटीओ कृष्णा गौसर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई गई। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। प्राचार्य ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.