
Betul जिले की भीमपुर तहसील के मोहदा क्षेत्र के बर्राढाना गांव में शनिवार शाम भीषण आग लगने से भारी तबाही की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज आंधी और हवाओं के बीच खाना बनाते समय उठी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग पूरे गांव में फैल गई।

ग्रामीणों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 15 से अधिक मकान जलकर खाक हो गए, जबकि गांव का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर फटने की भी सूचना है, जिससे हालात और भयावह हो गए। घटना में मवेशियों के भी जलने की खबर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद तक प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने भैंसदेही, चिचोली और बैतूल से दमकल को सूचना दी, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण राहत कार्य में देरी हुई।
https://www.wishlink.com/aman432/post/5522517
फिलहाल आग से हुए नुकसान का सही आंकड़ा सामने नहीं आ सका है। प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

