Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

नकोदर माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी के साथ हुए हादसे की रूह कंपा देने वाली CCTV, दूर तक घसीटती ले गई कार

जालंधर के वडाला चौक के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार दंपत्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत  जबकि कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे की  सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है। सी. सी. टी.वी.  में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कार मोटरसाइकिल को आगे की ओर खींचती है। इसी दौरान चिंगारियां उड़ने लगीं।मृतकों की पहचान प्रीत नगर सोढल निवासी रवीना गुप्ता और उनके पति सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। सुनील छोटे हाथी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। परिवार ने बुधवार को अपनी 7 वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाया।

पति-पत्नी गुरुवार सुबह परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना करने नकोदर जा रहे थे। वह गुरुवार सुबह 5 बजे माथा टेकने के लिए नकोदर के लिए निकले थे, लेकिन साढ़े 5 बजे उन्हें घर पर फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। जैसे ही सुनील का बेटा व अन्य परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां दोनों के शव पड़े थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.