Logo
ब्रेकिंग
Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है स... Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,...
Header Ad

पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम

0

बैतूल के बोरदे थाना इलाके में पत्नी के ससुराल आने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना खेड़ली बाजार की है। मृतक 40 वर्षीय परसराम निवासी कनारी (थाना बीजादेही) था। वह मछली मारने का काम करता था और बीते बुधवार 5 जनवरी को ससुराल खेड़ली बाजार आया था।

 

जानकारी के अनुसार,परसराम ने पत्नी रूक्मणी को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने बस न होने और ठंड की वजह से आने से मना कर दिया। अगले दिन सुबह उसने फिर चलने को कहा, पर पत्नी ने मना कर दिया। दोपहर करीब चार बजे वह घर से कुछ दूर हाईस्कूल के पीछे गया और करीब 25 फीट ऊंचे पेड़ पर अपने मफलर से फांसी लगा ली।

 

घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ होगा या उस पर दबाव बनाया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि पत्नी अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। मृतक रुक्मणि की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। उसके 12 वर्ष की एक बेटी और 8 वर्ष का एक बेटा है। वह अपने भाइयों में सबसे छोटा था और पेशे से मछुआरा था।

 

रविवार शाम होने के कारण आमला में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में परिवार ने वहीं पीएम कराने से इनकार कर दिया। सोमवार को बैतूल जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव परीक्षण किया और शव परिजनों को सौंपा। शाम देर होने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

 

बोरदेही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं, केवल गले पर फांसी का निशान पाया गया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। फिर भी संदेह के आधार पर शव का बिसरा संरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.