Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई

0

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने संगठन में अनुशासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति का गठन किया है। यह समिति जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में गठित की गई है। जिला अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुशासन के मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहती है। इसी उद्देश्य से इस अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार के विवादित बयान, बेफिजूल बयानबाजी, विरोधाभासी वक्तव्य या पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्ती बेहद आवश्यक है और इस समिति के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा जिला अनुशासन समिति का गठन करते हुए यह प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान की धारा 27 (ख) में प्रदत्त नियमों तथा जिला समन्वय समिति की बैठक के प्रस्ताव क्रमांक 07 के परिपालन में पारित किया गया है।

– अनुशासन समिति में इन्हें किया शामिल

गठित जिला अनुशासन समिति में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अजीत पटेल बैतूल, पूर्व निगम उपाध्यक्ष एवं मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र जैसवाल चिचोली, वरिष्ठ नेता एवं आठनेर ब्लाक प्रभारी कमलाकर बारस्कर गोधनी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सारनी भगवान जावरे तथा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र चंदु गोठी बैतूल को शामिल किया गया है। जिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि संगठन हित में अनुशासन सर्वोपरि रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.