Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

Cold wave:बैतूल में बढ़ी ठंड:तीन दिन में चार डिग्री गिरा पारा,आज 9 डिग्री तापमान दर्ज

0
Cold wave: Cold increased in Betul: Mercury dropped by four degrees in three days, temperature recorded today at 9 degrees.
बैतूल। जिले में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण बैतूल का न्यूनतम तापमान घटकर रविवार की रात 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी तीन दिनों में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान भी घटकर 25.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है।
पिछले शुक्रवार पारा 13.8 पर था।जो तीन दिन में ही चार डिग्री नीचे गिर गया है। कल शनिवार की रात यह 10.2 डिग्री पर था।लेकिन बीती रात से इसमें और गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बैतूल उन पांच शहरों में शामिल है, जहां दिन का तापमान सबसे कम है। अधिकतम तापमान कम होने के कारण अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह के समय धुंध और शाम ढलते ही ठंडी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। मौसम वैज्ञानिक विजय पराडकर ने बताया कि उत्तर भारत में जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई, उसका असर मध्य भारत तक पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।
निकले गर्म कपड़े, बाजारों में बढ़ी रौनक
ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बैतूल के मुख्य बाजार, गंज क्षेत्र और कोठी बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। दुकानदार अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा रहे हैं। ऊनी स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी और दस्ताने की बिक्री में तेजी आई है।
व्यापारियों के अनुसार इस साल नए डिजाइन और फैशन वाले गर्म कपड़ों की मांग अधिक है। महिलाएं शॉल और स्टॉल की ओर आकर्षित हो रही हैं, जबकि युवाओं में ट्रेंडी जैकेट और हुडी का क्रेज है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले ऊनी कपड़ों की भरपूर वैरायटी भी उपलब्ध कराई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। यदि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर तेज हुआ, तो बैतूल सहित आसपास के जिलों में पारा एकल अंक में पहुंचने की संभावना है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.