Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

बैतूल-इंदौर हाईवे पर स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, आर पार चीर दिया डिवाइडर ,तीन लोग घायल

0

बैतूल। आज रविवार तड़के बैतूल-इंदौर हाईवे पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग वाहन को आर-पार चीरती हुई निकल गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

बैतूल-इंदौर हाईवे पर स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, आर पार चीर दिया डिवाइडर ,तीन लोग घायल

घटना सुबह करीब 6 बजकर 7 मिनट पर भादुस के पास हुई। स्कॉर्पियो उज्जैन से गोंदिया (नागपुर) की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना औद्योगिक सुरक्षा बल में पदस्थ चेतन कुंभारे ने दी, जो उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को कॉल किया।

 

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोग घायल हुए हैं।

 

घायलों के नाम —

 

1. राकेश पिता भावूलाल, ग्राम मांदेस्वर, जिला भंडारा

2. गौरव सेंडे पिता रामभाऊ, ग्राम आमगांव, जिला धुले

3. अक्षय गिरी पिता विजय गिरी, निवासी गोंदिया

 

एंबुलेंस टीम ने घायलों को सुरक्षित रूप से अस्पताल में भर्ती कराया। राहत की बात यह रही कि सभी की जान बच गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन संभावना है कि वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.