Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

बाइक से गिरा,बेहोशी की हालत में हुई युवक की मौत

0

बैतूल। मोहदा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लौर में घर के सामने बाइक रखने के दौरान राहुल मन्नू चौहान (32) की बाइक उछलकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वह कुछ समय तक बेहोश रहा और परिजनों ने उसे भीमपुर सीएचसी ले जाकर उपचार कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बेहोशी की हालत में ही आज उसकी मौत हो गई।

 

राहुल मजदूरी करता था और अक्सर हरदा की ओर काम करने जाता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर पर पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।

 

परिजनों के अनुसार, राहुल दिवाली के दिन नशे की हालत में घर लौटा था। उसकी भाभी ने बताया, “वह गांव में घूमकर आया और घर के सामने बाइक चालू कर घर के अंदर रखने की कोशिश कर रहा था। तभी बाइक उछल गई और वह गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। घटना के बाद उसने भोजन किया और गांव में घूमता भी रहा। रात को वह घर आकर आंगन में सो गया। उसे उठाया गया तो फिर वह नहीं उठ सका। उसे बेहोशी की हालत में पहले भीमपुर अस्पताल ले गए, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन होश नहीं आया।”

 

थाना प्रभारी वी.के. मौर्य ने बताया कि अभी तक दुर्घटना की मर्ग इंटिमेशन नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि “आदिवासी क्षेत्रों में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। संभावना है कि त्यौहार मनाने के दौरान नशे की हालत में वह हादसे का शिकार हुआ हो। मर्ग जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।”

 

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू करदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.