Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

विनोबा नगर और गंज में दो मंदिरों में चोरी — जैन मंदिर और माता मंदिर की तिजोरियां तोड़ीं, हजारों रुपए पार

0

बैतूल। शहर में शनिवार रात दो मंदिरों में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चोरों ने विनोबा नगर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर और गंज के मेकेनिक चौक के पास स्थित माता मंदिर को निशाना बनाया। दोनों जगह चोरों ने दान पेटियों को निशाना बनाया। जिसमें हजारों रु की नगदी की चोरी की आशंका है ।

जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष के मुताबिक देर रात चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी उठाकर ले गए।यह पेटी मंदिर की ऊपरी मंजिल पर मिली।जिसमें दान के हजारों रु थे। चोरों ने मंदिर के दरवाजों के हैंडल तोड़े और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई और नकदी गायब मिली।

 

इसी रात गंज स्थित माता मंदिर में भी चोरों ने दान पेटी तोड़ी।समिति के प्रवीण बिहारे के मुताबिक मंदिर की तिजोरी पर चोरों ने हाथ साफ किया।

 

घटनाओं की जानकारी मिलते ही गंज थाना प्रभारी शिफा हाशमी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी तरह का सुराग नहीं मिला है, चोरी गई राशि का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

दोनों वारदातें गंज थाना क्षेत्र में हुई हैं। पुलिस का मानना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों मामलों में एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.