Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

राष्ट्रपति आज बैतूल कलेक्टर सूर्यवंशी को करेंगी सम्मानित,आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले को आदिवासी कार्य विभाग के आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होने जा रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज (17 अक्टूबर) नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में बैतूल जिले को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को प्रदेश के अन्य जिलों के कलेक्टरों के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विवेक कुमार पांडे पहले ही गुरुवार को दिल्ली पहुँच चुके हैं। यह सम्मान जिले में आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक व आर्थिक उत्थान के उत्कृष्ट कार्यों और जनजातीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिया जा रहा है।

बैतूल जिले को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत देश में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों में गिना गया है। जिले में अभियान के अंतर्गत आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड जैसी योजनाओं का 100 प्रतिशत से अधिक क्रियान्वयन किया गया है। इसके साथ ही पीएम जन धन योजना और आदिवासी समुदाय के लिए संचालित अन्य योजनाओं के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य बैतूल में हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.