Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

जो गद्दार थे उन्हें जनता ने वापस भेज दिया… कुणाल कामरा की कॉमेडी पर बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

कुणाल कामरा का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कामरा से माफी मांगने के लिए कहा है. सीएम ने कहा, स्टैंडअप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन वो जो चाहे वो नहीं बोल सकते हैं. महाराष्ट्र की जनता ने फैसला कर लिया है कि गद्दार कौन है. कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए. इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन अगर यह जानबूझकर हमारे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, तो यह सही नहीं है. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि कुणाल कामरा ने वो ही लाल रंग की संविधान की किताब के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है जो राहुल गांधी भी दिखाते हैं. उन दोनों ने ही संविधान को नहीं पढ़ा है.

सीएम फडणवीस ने क्या-क्या कहा?

सीएम ने आगे कहा, संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन इसकी सीमाएं हैं, लोगों ने हमें साल 2024 के विधानसभा चुनाव में वोट और समर्थन दिया है. जो लोग गद्दार थे उन्हें जनता ने घर वापस भेज दिया है. जनादेश और बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा का अपमान करने वालों को जनता ने उनकी जगह दिखा दी है.

कोई ह्यूमर पैदा कर सकता है, लेकिन अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता है. कोई दूसरे की स्वतंत्रता और विचारधारा का अतिक्रमण नहीं कर सकता है. इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता है.

कुणाल कामरा के वीडियो पर सियासत

कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो पॉलिटिकल जोक कर रहे हैं. उन्होंने एक गाना गाया, दावा किया जा रहा है कि इस गाने में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का अपमान किया है.

हालांकि, पूरी वीडियो में कुणाल कामरा ने डिप्टी सीएम का नाम नहीं लिया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना शिंदे गुट के शिवसैनिक भड़क गए हैं. उन्होंने जिस स्टूडियो में शो हुआ तो उसमें तोड़फोड़ की और कुर्सी – लाइटें तक तोड़ दी. इसी के बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं, दूसरी तरफ शिंदे गुट के समर्थकों ने कुणाल कामरा पर भी एफआईआर दर्ज कराई है.

अजीत पवार ने भी दिया बयान

इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करने के बाद कामरा ने हाथ में संविधान की कॉपी लेकर भी एक फोटो पोस्ट किया. जिसका मतलब समझा गया कि वो कह रहे हैं कि उन्होंने संविधान बोलने की आजादी देता है. इसी को लेकर अब डिप्टी सीएम अजीत पवार ने भी बयान जारी किया है. अजीत पवार ने कहा, किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. जो अपने अधिकार में है वो ही बोलना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.