Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा

0

बैतूल। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। Meesho से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करना बैतूल के एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 1 हजार 990 रुपए उड़ने की वजह बन गया। साइबर ठगी के इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

मामला 17 फरवरी 2026 का है। चुनालोमा निवासी 42 वर्षीय बाकेबिहारी गोहे ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशा था। नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने WhatsApp के जरिए उनके मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी।

बताया गया है कि APK फाइल मोबाइल में खोलते ही आरोपी ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद UPI के माध्यम से खाते से 1,01,990 रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में की। पुलिस टीम ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम हसनपुर पहुंची और उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने साइबर ठगी की वारदात स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक iPhone 11 Pro मोबाइल और 25 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कस्टमर केयर नंबर इंटरनेट पर मिले किसी भी नंबर से नहीं, बल्कि संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही लें। WhatsApp या SMS से भेजी गई किसी अनजान APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.