Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

पंजाब की राजनीति में हलचल! सुखबीर बादल ने बड़े नेता के साथ बंद कमरे में की बैठक

0

समराला:  पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सुखबीर बादल ने बड़े नेता के साथ आज मीटिंग की है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के बीच समराला में बंद कमरे में बैठक हुई, जिससे राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। सुखबीर सिंह बादल आज समराला स्थित राजेवाल के आवास पर पहुंचे और उनके बीच बंद कमरे में बैठक हुई। यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली, जिसमें पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद थे।

हालांकि, बैठक के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्हें बलबीर सिंह राजेवाल के स्वास्थ्य के बारे में पता चला था। राजेवाल के उनके पिता प्रकाश सिंह बादल से घनिष्ठ संबंध थे। जब भी उन्हें कृषि या पंजाब के संबंध में कोई सलाह लेनी होती थी, प्रकाश बादल उनसे बात करते थे। सुखबीर ने कहा कि वह कृषि के बारे में भी चर्चा करने आए थे कि कैसे कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है और कैसे पंजाब को बचाया जा सकता है। सुखबीर ने कहा कि राजेवाल कृषि ज्ञान के भंडार हैं और वह उनसे सीखने आए थे। इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

वहीं, बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि यह एक निजी मुलाकात थी। लेकिन इस दौरान पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल के टूटने और अलग अकाली दल के गठन पर मैंने अपनी राय जरूर रखी कि किसी न किसी तरह दोनों पार्टियों को एक होना चाहिए। इसके अलावा कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.