
शादी के 25 दिन बाद पति लाया नई दुल्हन, रोते-रोते SP से बोली पत्नी- उसकी दो डिमांड पूरी नहीं कर पाई, इसलिए…
दहेज के लिए न जाने कितनी ही महिलाओं को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है. न जाने कितने ही मामलों में तो विवाहिताएं या तो सुसाइड कर लेती हैं. या फिर कभी उनकी हत्या भी कर दी जाती है. अब उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां शादी के 25 दिन बाद दूल्हे ने दूसरी दुल्हन से शादी कर ली. आरोप है कि दूल्हा शादी के बाद 1 लाख रुपये दहेज और बाइक की मांग रहा था. इसी बात को लेकर विवाहिता को टॉर्चर दिया जाता था.
विवाहिता ने कहा- जब मैंने पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो मुझे जान से मार डालने की धमकी दी गई. पीड़िता ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. बोली- साहब मुझे न्याय दिलवाइए. मेरे पिता जी बहुत गरीब हैं. वो इतना दहेज कहां से लाएंगे.
