Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

पंजाब में छुट्टियों के बीच स्कूलों पर बड़ा Action, शिक्षा मंत्री ने कर दिए ये Order

0

लुधियाना: पंजाब भर में लगातार हो रही भारी बारिश और विभिन्न जिलों में आई बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियां घोषित कर दीं हैं। यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ, पंजाब के कई हिस्सों से ये शिकायतें सामने आ रही हैं कि कुछ निजी स्कूल सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए छुट्टी के दौरान भी अपने शिक्षकों को जबरन स्कूल बुला रहे हैं। उक्त संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से छुट्टी के आदेश दरकिनार अध्यापकों को स्कूल बुलाने वाले स्कूलों को साफ कर दिया है कि अब जिला प्रशासन एक्शन लेगा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के बावजूद अगर किसी स्कूल द्वारा शिक्षकों को उपस्थित होने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तो ऐसे मामलों में संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री द्वारा जारी इस सख्त रुख के बाद यह मामला अब उच्च स्तर पर पहुँच चुका है और शिकायतें सीधे उनके संज्ञान में लाई जा चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.