Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

लुधियाना: खाली प्लॉट में पड़ा था नीला ड्रम, आ रही थी बदबू… खोलकर देखा तो मिला हाथ-पैर बंधा शव

पंजाब के लुधियाना के शेरपुर चौक के पास एक नीले ड्रम से एक शव बरामद हुआ. शव के हाथ पैर रस्सी से बांधे गए थे और नीले ड्रम के अंदर शव को पहले एक बोरे में बंद करके रखा गया था. इसके बाद ड्रम में डालकर उसे एक खाली पड़े प्लॉट में फेंका गया था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इस शव की जानकारी बुधवार को खाली पड़े प्लॉट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी. लोगों ने बताया कि कई दिन से खाली प्लॉट से बदबू आ रही थी. ड्रम के पास जाकर देखा तो ये बदबू ड्रम के अंदर से ही आ रही थी. लोगों ने ड्रम को खोलकर देखा. उसके अंदर एक बोरा था, जिसमें एक व्यक्ति के पैर नजर आ रहे थे. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.

ड्रम में था हाथ-पैर बंधा शव

पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम के अंदर देखा तो उसके अंदर बोरे में एक व्यक्ति के हाथ-पैर बंधा शव था. शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है कि ये मृत व्यक्ति कौन है. लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये शव किस का है और किस ने इस ड्रम को खाली प्लॉट में फेंका. थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने ड्रम से शव निकालकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

अब शव की पहचान और मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस ड्रम को किसी गाड़ी में रखकर खाली प्लॉट में लाया गया और फिर उसे यहां छोड़ा गया. हालांकि, अभी कुछ भी सामने नहीं आया है. SHO कुलवंत कौर ने बताया कि शव की पहचान करने के लिए शव की फोटो अलग-अलग जिलों में भेजी गई है और व्यक्ति के बारे में पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.