Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

सबसे बड़ी सेंध, 16 अरब लोगों के एपल और गूगल अकाउंट पासवर्ड लीक

Google, Apple और Facebook अकाउंट चलाने वाले 16 अरब लोगों पर खतरा मंडरा रहा है. हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चला है कि 16 अरब पासवर्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल चुराए गए हैं. ये अब तक की सबसे बड़ी चोरी है जिसने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या गूगल, फेसबुक और एपल जैसी कंपनियों के पास अकाउंट वाकई सेफ है भी या नहीं?

साइबर सिक्योरिटी रिसचर्स ने पाया है कि 16 अरब से ज्यादा क्रेडेंशियल डार्क वेब पर ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वक्त रहते इससे निपटा नहीं गया तो लोगों को फिशिंग अटैक, आईडी थेफ्ट और यहां तक कि अकाउंट का कंट्रोल तक खोना पड़ सकता है.

डेटा लीक के लिए कौन जिम्मेदार?

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में शुरू हुई जांच में शामिल शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि बड़े पैमाने पर पासवर्ड लीक के लिए कई इन्फोस्टेलर मैलवेयर जिम्मेदार हैं. पासवर्ड का चोरी होना छोटी बात नहीं है, क्योंकि इससे कई खतरे हो सकते हैं. यही वजह है कि Google ने अरबों यूजर्स को तुरंत अकाउंट का पासवर्ड चेंज करने और पासकी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

कैसे लीक हुए पासवर्ड?

साइबरन्यूज के Vilius Petkauskas के मुताबिक, 30 डेटासेट लीक हुए जिनमें प्रत्येक में 3.5 अरब से अधिक रिकॉर्ड शामिल हैं जिस वजह से ये आंकड़ा 16 अरब पहुंच गया. इसमें गूगल, एपल, फेसबुक, टेलीग्राम, गिटहब और अन्य सरकारी एजेंसियों के पासवर्ड और लॉग-इन क्रेंडिशियल शामिल हैं.

खुद को सेफ रखने के लिए क्या करें?

  • आप प्रभावित हुए हैं या नहीं, ये जानना जरूरी नहीं. इस वक्त जो काम सबसे ज्यादा जरूरी है वह यह है कि तुरंत अकाउंट का पासवर्ड बदलें.
  • पासवर्ड बदलने के बाद अकाउंट के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल करें.
  • पासवर्ड के बजाय अकाउंट की मजबूती के लिए Passkeys का इस्तेमाल करना बेहतर होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.