Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

Ludhiana Bus Stand पर फैली सनसनी, मौके का मंजर देख डरे सहमे लोग

लुधियाना: शहर के बस स्टैंड से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शेरपुर चौक के पास बस स्टैंड पर आज सुबह तड़के एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव लोहे के एंगल से लटकता हुआ देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इस संबंधी स्थानीय निवासी का कहना है ये मामला लूटपाट का हो सकता है, क्योंकि पहले भी इलाके में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। लोगों का कहना है कि लूटपाट करके युवक को मारकर भी लटकाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, युवक के गले में रस्सी बांधी थी, उसके पैरों  के जूते तक हीं। यहीं नहीं उसकी पैंट व बेल्ट खुली हुई। युवक ने सफेद टी-शर्ट व नीली पैंट पहनी हुई थी। मृतक युवक अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उसके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से हर ऐंगल से जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आसपास के सभी इलाकों में सर्च की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगालने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.