Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

UP: 6 साल की बच्ची से रेप, चिल्लाई तो मुंह में भरे पत्ते…ईंट से किया वार; जिसे अंकल कहती थी, वही निकला हैवान

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक वीभत्स घटना सामने आई है. जवाहर नगर मोहल्ले में एक मज़ार के पीछे 6 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया. जब बच्ची ने आरोपी का विरोध किया, तो उसने उसके मुंह में सूखे पत्ते भर दिए और ईंट-पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए. आरोपी बच्ची को मरा समझकर वहां से भाग गया.

मौके पर पहुंची पुलिस को मज़ार के पीछे खून दिखा. जानकारी के अनुसार, बच्ची देर शाम घर से लापता हो गई थी. देर रात परिवार वालों को मज़ार के पास लहूलुहान हालत में मिली. यूकेजी की छात्रा 6 वर्षीय बच्ची को परिजन तुरंत घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया.

ट्यूबवेल ऑपरेटर का भतीजा ही निकला हैवान

फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. परिजनों ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले एक ट्यूबवेल ऑपरेटर का भतीजा नशे का आदी है और उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं.

डीसीपी साउथ, दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद वह गंभीर हालत में मज़ार के पास लहूलुहान मिली. बच्ची फिलहाल अस्पताल में है और उसका मेडिकल कराया जाएगा. इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और जॉइंट सीपी आशुतोष कुमार कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचे और परिजन से जानकारी ली.

क्या बोले एसपी?

एसीपी चंद्रकांत यादव ने बताया कि घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे से मुगल रोड पर मूसानगर की ओर बढ़ते हुए एक गेस्ट हाउस है, जिसकी बगल वाली गली में सैयद बाबा की मज़ार है. आरोपी युवक बच्ची को इसी गली से मज़ार ले गया और मज़ार के पीछे इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. बच्ची के पिता पेशे से रिक्शा साइकिल मैकेनिक हैं. पीड़ित बच्ची का एक 8 साल का भाई है. शाम को भाई-बहन घर के बाहर मैदान में खेल रहे थे, तभी आरोपी, जिसे बच्ची अंकल कहती थी, उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने मज़ार के पीछे ले गया और इस दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.