Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, इस दिग्गज नेता के साथ लिए सात फेरे

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा शादी के बंधन में बंध गईं हैं. उन्होंने बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता पिनाकी मिश्रा से शादी की है. सियासत की दुनिया के दोनों दिग्गजों ने जर्मनी में शादी रचाई. बताया जा रहा है कि दो बार की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने 30 मई को शादी की. महुआ के पति पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से सांसद रह चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के संबित पात्रा के हाथों उन्हें शिकस्त मिली थी.

सबसे मुखर सांसदों में से एक महुआ मोइत्रा की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिनसे उन्होंने तलाक ले लिया. महुआ मोइत्रा टीएमसी के टिकट पर दूसरी बार लोकसभा पहुंची हैं. वह पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं.

सांसद बनने से पहले महुआ विधायक थीं. उन्होंने 2016 से 2019 तक करीमपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया.

महुआ मोइत्रा को जानिए

महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर, 1974 को असम में हुआ. सांसद के अलावा उनकी पहचान अर्थशास्त्री के तौर पर भी रही है. उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स से भी पढ़ाई की है. मोइत्रा ने 1998 में मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक की डिग्री हासिल की.

राजनीति में आने से पहले वह बैंकर थीं. उन्होंने 2009 में राजनीति में प्रवेश करने के लिए लंदन में जेपी मॉर्गन चेस में उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था.

पुरी से सांसद रह चुके हैं पिनाकी मिश्रा

पिनाकी मिश्रा की बात करें तो वह पुरी से बीजेडी के सांसद रह चुके हैं. 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के कटक में उनका जन्म हुआ था. उनकी भी ये दूसरी शादी है. पिनाकी की पहली शादी 16 जनवरी 1984 को हुई थी. पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं. पिनाकी की पहचान वकील के तौर पर रही है.

उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री हासिल की है. पिनाकी बीजेडी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. 1996 में वह पहली बार सांसद बने थे. इसके बाद 2009 के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और दूसरी बार लोकसभा पहुंचे.

2014 के चुनाव में भी वह जीत हासिल किए. 2019 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के संबित पात्रा को हराया, लेकिन 2024 के चुनाव में पिनाकी को पात्रा के हाथों शिकस्त मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.