
सुहागरात पर दुल्हन ने बॉयफ्रेंड को बुलाया, फिर दूल्हे को चकमा देकर भागी… पंचायत ने दिया ऐसा ऑफर, प्रेमी बोला- मैं नहीं रख सकता अब इसे
एक दूल्हा बड़े ही अरमानों से दुल्हन को ब्याह कर लाया. उसने दुल्हन संग जिंदगी के हसीन ख्वाब सजा रखे थे. लेकिन वो नहीं जानता था कि दुल्हन के दिमाग में क्या खुफिया प्लानिंग चल रही है. शादी के बाद सुहागरात से ठीक पहले दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. दूल्हे को जब इस बात का पता चला, वो सदमे में आ गया. घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की है.
बभनी थाना क्षेत्र में 27 मई को एक युवती की शादी हुई. शादी हुए कुछ घंटे ही बीते थे कि दुल्हन ने ऐसा कांड कर डाला, जिससे ससुराल वाले सन्न रह गए. दुल्हन ने सुहागरात से ठीक पहले अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया. कमरे में जैसे ही दूल्हा आया तो दुल्हन बोली- मैं अभी आती हूं. कुछ काम याद आ गया. दूल्हा बेचारा कमरे में उसका इंतजार करता रहा और दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.