Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

शशि थरूर की टीम रवाना, अमेरिका में पाकिस्तान को करेगी बेनकाब, खाड़ी देशों में गरजेंगे ओवैसी

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद पर भारत के पक्ष को वैश्विक स्तर पर रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को दुनिया के कई देशों में भेजा रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना हो गया, जबकि बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खाड़ी देश के लिए निकल गया है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत में आतंकवाद को लेकर भारत का पक्ष रखेगा. यह दल पहले बहरीन जाएगा. जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक साजिश और आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में बताएगा. इन 2 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अलावा कई अन्य प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने मिशन में लगे हुए हैं और कई देशों का दौरा भी कर रहे हैं.

टीम की रवानगी से पहले ब्रीफिंग

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल शुक्रवार को विदेश जाने वाले चार सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और इस बारे में जानकारी भी दी. मुलाकात करने वालों में शशि थरूर और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल के लोग शामिल थे.

इस बीच शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता संजय कुमार झा और द्रविड़ मुनेत्र कडगम (डीएमके) की नेता के. कनिमोझी की अगुवाई में 3 प्रतिनिधिमंडल पहले ही कई देशों के दौरे पर है.

थरूर की टीम इन देशों में जाएंगी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल मुलाकात के दौरान शशि थरूर, रविशंकर प्रसाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले और बीजेपी नेता बैजयंत पांडा की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडलों को अलग-अलग देशों की राजधानियों को दिए जाने वाले संदेश के बारे में बताया.

तिरुवंनतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के अलावा गुयाना, कोलंबिया, पनामा और ब्राजील की यात्रा करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में शांभवी चौधरी (लोक जनशक्ति पार्टी- राम विलास पासवान), जीएम हरीश बालयोगी (तेलुगू देशम पार्टी), सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), भुवनेश्वर कलिता (बीजेपी), शशांक मणि त्रिपाठी (बीजेपी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (बीजेपी) और पूर्व राजनयिक तरनजीत संधू शामिल हैं.

सर्वदलीय बैठक में कई राजनयिक भी शामिल

ओडिशा से अनुभवी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक, रेखा शर्मा (सभी बीजेपी), सतनाम संधू (मनोनीत), पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला शामिल हैं जो सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा करेंगे.

जबकि रविशंकर प्रसाद की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल में दग्गुबत्ती पुरंदेश्वरी (बीजेपी), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-उद्धव ठाकरे), समिक भट्टाचार्य (बीजेपी), गुलाम नबी खटाना (मनोनीत), अमर सिंह (कांग्रेस), पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और पूर्व राजनयिक पंकज सरन शामिल हैं. यह प्रतिनिधिमंडल यूरोप में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क की यात्रा करेगा.

इसी तरह सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी), मनीष तिवारी (कांग्रेस), विक्रमजीत साहनी (आम आदमी पार्टी), अनुराग ठाकुर (बीजेपी), लावु श्रीकृष्ण देवरायलू (टीडीपी), पूर्व मंत्री मुरलीधरन और आनंद शर्मा और पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन शामिल हैं और यह दल मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की यात्रा करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.