Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

पंजाब के लोगों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, तड़के सुबह…

फाजिल्का: भारत-पाक तनाव और सीजफायर के बाद लोग अभी उस दहशत से उबरे ही नहीं थे कि फाज़िल्का के सीमावर्ती इलाकों में एक नई मुसीबत खड़ी हो गई। दरअसल, आज तड़के करीब 3 बजे पंजावा माइनर नहर में दरार आने से नहर टूट गई, जिससे आस-पास के खेत और घर पूरी तरह पानी में डूब गए।

जानकारी के मुताबिक,ढाई सफ़ी के नज़दीक आज तड़के पंजावा माइनर नहर टूट गई। नहर टूटने का कारण गत रात आई तेज़ आंधी-तूफान को बताया जा रहा है। नहर में दरार पड़ने से जहां कई एकड़ फसलें पानी की चपेट में आ गईं, वहीं कई ढाणियां (गांवों) और घरों में पानी घुस गया। लोग बेहद परेशान और चिंतित नज़र आए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नहर टूटने की जानकारी मिलने के बावजूद विभागीय अधिकारी मौके पर देर से पहुंचे, जिससे लोगों में नाराज़गी देखी गई। लोगों का कहना है कि उनके घरों और फसलों का भारी नुकसान हुआ है और सरकार को तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.