Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

असम में पत्रकार के साथ ऐसा क्या हुआ कि NHRC ने पुलिस को भेजा नोटिस?

0

असम के लुमडिंग में एक पत्रकार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. NHRC ने इस घटना की निंदा की है . इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए असम पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है और दो हफ्तों में रिपोर्ट मांगी है. यह घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है, जिसने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है.

7 सितंबर की रात लुमडिंग रेलवे इंस्टीट्यूट के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मीडियाकर्मी पर हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब पत्रकार काम से घर लौट रहा था. घटना के बाद उसे तुरंत स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. उसने अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

NHRC का संज्ञान और नोटिस जारी

मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया और कहा कि अगर यह खबर सही है तो यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. आयोग ने असम पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजकर दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

पत्रकार पर हमले की निंदा और सुरक्षा की मांग

NHRC ने शनिवार को कहा कि लुमडिंग प्रेस क्लब और स्थानीय नागरिकों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.