Logo
ब्रेकिंग
IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
Header Ad

‘अभी गांव वापस न लौटें’, सीमावर्ती इलाकों से निकाले गए लोगों को जम्मू-कश्मीर पुलिस का आदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया, हालांकि इस घोषणा के महज 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर सीमा पार से एलओसी से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. सेना घाटी में चारों तरफ कड़ी निगरानी रख रही है. इस बीच पुलिस ने सीमावर्ती गांवों के निवासियों से घर वापस न लौटने को कहा है.

पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए रविवार को सीमावर्ती गांवों के निवासियों से कहा कि वो फिलहाल अपने घरों को वापस न लौटें, क्योंकि उन्होंने अभी तक इन क्षेत्रों को साफ नहीं किया है और न ही वहां से कोई गोला-बारूद हटाया है.. पुलिस ने कहा है कि पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद वहां हथियार बिखरे पड़े होने के कारण लोगों की जान जोखिम में है. ऐसे में उन्हें अभी भी इन क्षेत्रों को साफ करना है और किसी भी अज्ञात गोलाबारी को हटाना है.

1.25 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की जा रही गोलाबारी के मद्देनजर बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के निकट स्थित गांवों के 1.25 लाख से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था. पाकिस्तानी गोलाबारी में उनके आवासों को निशाना बनाए जाने का अधिक खतरा था.

प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे बम निरोधक दस्ते

पुलिस का कहना है कि बम निरोधक दस्तों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा ताकि गांवों को साफ किया जा सके और वहां से ऐसे किसी भी बम को हटाया जा सके जिससे जानमाल की हानि हो सकती है. एडवाइजरी में कहा गया है कि 2023 में एलओसी के पास बचे हुए गोला-बारूद के विस्फोटों में 41 लोगों की जान चली गई थी.

पुंछ जिले में कुल 25 लोगों की मौत

बीते बुधवार से अब तक पुंछ जिले में कुल 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. यह घटना उस समय हुई है, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले का बदला लिया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद ज़मीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बन गई. हालांकि, कुछ घंटों बाद भारत ने पाकिस्तान पर इस समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.