Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

सीरियल धमाकों से हिला पाकिस्तान का लाहौर, चश्मदीद बोले-मिसाइल से हुआ हमला

पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं. गुरुवार को लाहौर में एक के बाद एक कई धमाके हुए, ये धमाके लाहौर के पुराने एयरपोर्ट के पास हुए हैं. जिसके बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया. धमाके के चश्मदीद का दावा है कि ये हमला मिसाइलों से किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. हताहतों को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तस्वीरों से लग रहा है कि इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

चश्मदीदों के मुताबिक दो से तीन धामाके हुए हैं, वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि ये हमला मिसाइल से किया गया था. खबरों के मुताबिक धमाको के बाद लाहौर ऑल्ड एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. जिसके वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कम नहीं हो रही पाक की मुश्किलें

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. जहां 22 अप्रैल के बाद से पाकिस्तान खौफ में जी रहा ता, 7 मई को ये खौफ उसकी सबसे खौफनाक रात में बदल गया. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लांच करते हुए पाकिस्तान और POK में कई हमले किए और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. सेना के द्वारा दावा किया गया कि इन ठिकानों से भारत पर हमले की योजना बनाई जा रही थी. भारत के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के करीब 100 आतंकी मारे गए हैं, जिसके बाद कई आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है.

पाकिस्तान पर हर तरफ से मार

जहां पाकिस्तान सेना एक तरफ भारतीय सेना की मार झेल रही है. वहीं दूसरी तरफ बलूच में BLA ने उसकी नाक में दम किया हुआ है. बुद्धवार को BLA ने पाक सेना की एक कार को निशाना बनाया जिसमें कई सैनिकों के मरने का अंदेशा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.