Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

भारत सरकार का Pakistan को एक और बड़ा झटका, अब कर दिया ये Ban

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में हैं। एक बार फिर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी आयात बंद कर दिए है। इसके चलते अब पाकिस्तानी जहाजों की भारतीय बंदरगाहों में एंट्री बैन कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जहाजों को भी पाकिस्तान की किसी भी बंदरगाह पर जाने पर बैन कर दिया है।

PunjabKesari

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजी शिपिंग) ने एक निर्देश जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के फ्लैग वाले या पाकिस्तान से जुड़े किसी भी जहाज को भारतीय जलसीमा में एंट्री करने से रोका गया है। इसके साथ ही भारतीय जहाजों को भी पाकिस्तानी जलसीमा में काम करने के लिए रोक दिया है। बताया जा रहा है कि, ये फैसला भारत सरकार ने मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की धारा 411 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया है।

यह अधिनियम भारत में वाणिज्यिक समुद्री गतिविधियों को नियंत्रित करता है। धारा 411 सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक हित या रणनीतिक महत्व के कारणों के आधार पर किसी भी विदेशी पोत के भारतीय बंदरगाहों में एंट्री पर रोक लगाने की शक्ति प्रदान करती है। जिसके चलते अब पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय जलसीमा में आने से रोक दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.