Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

ईद पर मेहंदी लगाने के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी डिजाइन , इन्हें कॉपी करना भी आसान

ईद का त्योहार खुशियों, इबादत और एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का दिन होता है. इस खास मौके पर हर कोई नए कपड़े पहनता है. घर में सेवइयां के साथ कई तरह की डिशेज बनाई जाती है. सभी मुसलमान एक दूसरे के घर जाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं. वहीं, महिलाओं और लड़कियों के लिए ईद की तैयारियां तब तक पूरी नहीं मानी जाती, जब तक उनके हाथों पर खूबसूरत मेहंदी ना सजी हो. हर साल मेहंदी के नए-नए डिजाइन ट्रेंड में आते हैं और इस बार भी कई ट्रेंडी और यूनिक मेहंदी डिजाइन चर्चा में हैं.

अगर आप भी ईद के लिए बेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल में आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन बताने जा रहे हैं. ये डिजाइन न सिर्फ दिखने में खूबसूरत हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी काफी आसान है. तो चलिए जानते हैं Eid 2025 के लिए बेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स के बारे में, जिन्हें आप आसानी से कॉपी कर सकती हैं.

2. मोर पंख मेहंदी डिजाइन

मोर पंख डिजाइन शाही और ट्रेडिशनल लुक देता है. ये डिजाइन हाथों और पैरों दोनों के लिए परफेक्ट है. इसमें बारीक डिटेलिंग होती है, जिससे ये और भी खूबसूरत लगता है. अगर आप थोड़ा डिटेल्ड और हैवी डिजाइन पसंद करती हैं तो मोर पंख मेहंदी डिजाइन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

3. चांद तारा डिजाइन

चांद तारा मेहंदी डिजाइन खास ईद के लिए होता है. ये दिखने में काफी खूबसूरत लगती हैं. बच्चों के हाथों पर ये डिजाइन बेहद प्यारा लगता है. साथ ही इसे बड़े भी लगा सकते हैं. अगर आपको थोड़ी कम मेहंगी लगानी है तो आपके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है. ये लगाने में तो आसान है ही साथ ही आपको हाथों पर एक खूबसूरत लुक भी देगी.

4.गोल टिक्की डिजाइन

ये डिजाइन सबसे क्लासिक और एवरग्रीन है. गोल टिक्की के चारों ओर फूल-पत्तियां और बेल डिजाइन बनाई जाती हैं. ये जल्दी सूख जाती है और लगाने में आसान होती है. अगर आपको ट्रेडिशनल और जल्दी बनने वाली मेहंदी चाहिए तो ये बेस्ट ऑप्शन है. खासकर कामकाजी महिलाओं और कॉलेज गर्ल्स के लिए.

5. फिंगर मेहंदी डिजाइन

ये डिजाइन सिर्फ उंगलियों पर फोकस करती है. अरेबिक, बेल या ज्योमैट्रिक पैटर्न इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं. ये सिंपल और मॉडर्न लुक देती है. अगर आप बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं चाहतीं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो फिंगर मेहंदी डिजाइन बेस्ट है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.