Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

गेहूं के लहलहाते खेतों में लगी आग, किसान की आंखों के सामने 10 एकड़ फसल जलकर हुई स्वाह

सीहोर: सीहोर तहसील के ग्राम बमुलिया में बुधवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें किसान का लगभग 7 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान सुरेश मेवाड़ा ने बताया कि मैं बैरागढ़ भोपाल का निवासी हूं मेरी बामूलिया में 13 एकड़ जमीन है। मैं जब आज दोपहर को खेत पर पहुंचा तो देखा कि फसल में आग लग गई थी। आज लगने की सूचना मिलते ही लगभग 200 से 300 लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास भी किया।

खेत में 7-8 ट्रैक्टर भी आसपास की फसल को बचाने के लिए चलाए गए थे। इस बीच लगभग मेरी सात एकड़ कृषि भूमि का गेहूं जल चुका था। फसल बचाने के प्रयास में मेरी काफी फसल भी मच गई और बहुत प्रयासों के बावजूद मेरी इस लगभग 3 एकड़ की फसल को ही बचाया जा सका। इस प्रकार मेरी लगभग 10 एकड़ की फसल नष्ट हो गई। और आसपास के किसानों की फसल भी बच पाई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मेरे जमाई दिलीप सिंह के ट्रैक्टर के पहिए में आग लगी जिसके कारण उनका एक पैर भी झुलस गया।

किसान ने बताया कि फसल में आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। बाद में मौके पर पटवारी भारत मेवाड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर आग बुझाने फायर ब्रिगेड (दमकल) भी पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन दमकल द्वारा पूर्णतः आग बुझाने के लिए खेत में पानी का छिड़काव किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.