Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

बेटी के पेट में हुआ अचानक तेज दर्द, अस्पताल पहुंचा परिवार… डॉक्टरों की Report से खिसकी पैरों तले जमीन

जालंधर : शहर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़की के साथ बिहार के 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंधी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 4/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने भार्गव कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार ने बताया कि उनकी बेटी जोकि 14 वर्षीय है जालंधर में ही पढ़ती है। गत 9 जनवरी को अचाकन उसके पेट काफी दर्द हुआ। जिसके बाद परिवार बच्ची को अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां पर डाक्टरों ने बताया कि वह एक महीने की गर्भवती है। जब परिवर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बच्ची पर दबाव बनाकर उससे इस बारे में पूछताछ की। घबराई हुई बच्ची ने बताया कि प्रिंस ने उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद परिवार ने तुरन्त पुलिस को शिकायत करवाई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.