Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

नवग्रह मेले में झूले से गिरा युवक, पेट में लगे 12 टांके, हालत गंभीर

खरगोन के नवग्रह मेले में झूले से गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। घटना से पूरे मेले में हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई। पुलिस ने गंभीर घायल युवक को लोगों की मदद से तत्काल 100 डायल वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक को आईसीयू में भर्ती कर आब्जर्वेशन में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय जितेंद्र पिता श्रीराम कुशवाह निवासी ठीबगांव नवग्रह मेले में नाव झूले का आनंद ले रहा था। तभी अचानाक से वह चलते झूले से नीचे गिर गया। टीआई बीएल मंडलौई और मेला समिति के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई है। उसके पेट में 12 टांके लगाये गए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवग्रह मेले का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया जाता है। ऐसे में हादसे को लेकर नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.