Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

6 रुपए वाले शेयर का कमाल, 1 लाख रुपए को बना डाला 1.09 करोड़

शेयर बाजार ने कई मल्टीबैगर स्टॉक बनाए हैं. ऐसे में निवेशक भी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में रहते हैं. हालांकि मल्टीबैगर स्टॉक को खोजना काफी आसान नहीं होता है. अगर आप रिसर्च करके और धैर्य से एक अच्छे मल्टीबैगर स्टॉक में पैसा लगाएंगे तो वह आपको कई गुना रिटर्न भी दे सकता है. ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक है सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस.

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस

पिछले 5 सालों में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर में 10,923% का उछाल दर्ज किया है. अगर आपने इस शेयर में 5 साल पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज यह रकम ₹1.09 करोड़ रुपए तक पहुंच गई होती. क्योंकि 2020 में इस शेयर की कीमत मात्र 5.85 रुपए थी, लेकिन आज BSE पर ये शेयर 654.70 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

13,987 प्रतिशत का रिटर्न

आज सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 1.41% की गिरावट के साथ 653.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आज कंपनी का शेयर पिछले बंद 662.50 प्रतिशत से बढ़कर 670.80 रुपए पर ओपन हुआ है. पिछले 25 सालों में इस स्टॉक ने 13,987 प्रतिशत तक का छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में ही इस स्टॉक ने 35 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है.

5 साल में तेजी

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले 6 महीनों में स्टॉक में 12.46 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.लेकिन पिछले एक महीने में यह स्टॉक 11.37 प्रतिशत तक चढ़ा है. पिछले एक साल में शेयर 30.29 प्रतिशत तक चढ़ा है और 5 साल में शेयर 11078.63 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है.

डिविडेंड देगी कंपनी

कंपनी ने 18 मार्च 2025 को अपने बोर्ड मीटिंग में 1.30 रुपए प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. डिविडेंड शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर 65 प्रतिशत है. इसके लिए कंपनी ने 22 मार्च रिकॉर्ड डेट भी तय की है. इसका मतलब यह हुआ कि जिन निवेशकों के पास यह शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा. डिविडेंड का भुगतान आपको 16 अप्रैल 2025 या उसके बाद किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.