Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

जेके सीमेंट प्लांट के बाहर ट्रक चेक कर रहे हेल्पर को लगा हाई वोल्टेज करंट, हुई दर्दनाक मौत

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोडकर अपने ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा करके चेक कर रहे एक 22 वर्षीय हेल्पर की हाई वोल्टेज करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया, जानकारी लगने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भरत कोरी पिता डरे कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी सुनवानी जो ट्रक में हेल्पर का काम करता है।

वह आज बुधवार को जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड करके प्लांट के बाहर खड़ा हुआ था, और प्लांट से कागजात मिलने का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान जब उसने ट्रक को चेक करने के लिए ऊपर चढ़ा तो हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, किसी तरह चालक ने उसे बचाया और आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया।

जहां उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं जानकारी लगने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.