Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

28 लाख रुपए खर्च कर Canada भेजी बहू, Work Permit मिलने पर तबाह हुआ सब…

0

बेगोवाल: एक परिवार ने लाखों रुपए खर्च करके अपनी बहू को कनाडा भेजा था, लेकिन वर्क परमिट मिलने के बाद लड़की ने अपने ससुराल वालों और पति को फोन करना बंद कर दिया, जिसके कारण पति ने जहरीला खाना खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को दिए बयान में परमजीत कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी गांव घग्ग जिला कपूरथला ने बताया कि 23 जनवरी 2020 को उसके बेटे लवजीत सिंह की शादी हरमनप्रीत कौर बेटी कुलदीप सिंह निवासी भगवानपुर जिला कपूरथला के साथ हुई थी। शादी का सारा खर्च उन्होंने ही उठाया था। शादी के बाद 28 लाख रुपए खर्च करके हरमनप्रीत कौर को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा गया था। परमजीत कौर ने बताया कि हरमनप्रीत कौर ने कनाडा खर्चे मांगने तक लवजीत सिंह से बातचीत जारी रखी, जब उसे वर्क परमिट मिल गया तो उसने लवजीत सिंह से बातचीत बंद कर दी, जिससे वह परेशान रहने लगा।

इसी से परेशान होकर उसने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई अरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परमजीत कौर के बयानों पर हरमनप्रीत कौर, ससुर कुलदीप सिंह और सास सुरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.