Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

21 मार्च से RSS की प्रतिनिधि सभा, उठाया जाएगा ये मुद्दा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अगले हफ्ते बेंगलुरु में अपनी वार्षिक बैठक में बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों में ”हिंदुओं की सुरक्षा” पर एक प्रस्ताव पारित कर सकती है। बता दें कि बैंगलुरू में 21 मार्च से 23 मार्च तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बैठक होगी। इस दौरान 2 अहम मुद्दों पर प्रस्ताव आ सकते हैं। सूत्रों से पता चला है कि  बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मुद्दे पर सभा में प्रस्ताव आ सकते हैं।

गौरतलब है कि संघ द्वारा पहले भी बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जा चुका है। इसके साथ ही बांग्लादेश की सरकार से आरएसएस ने अपील की थी कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद किया जाए। वहीं इस बैठक के दौरान आरएसएस के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। वार्षिक बैठक में भाजपा अध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होते हैं। इस बैठक का बड़ा हिस्सा शताब्दी समारोह और देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में होगा। इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा हो सकती है कि संघ अगले 100 वर्षों में खुद को कैसे देखता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.