Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

2024 में बनाया प्लान, अब हॉस्पिटल से उठाई नवजात बच्ची… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कर्नाटक के बागलकोट जिला अस्पताल से नवजात बच्ची के चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है . जांच में सामने आया है कि बच्ची के पैदा होने से पहले ही उसको चोरी होने की प्लानिंग हो गई थी. पुलिस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है. बच्ची को चुराने वाली महिला फर्जी मदर कार्ड की मदद से इस घटना को अंजाम देने की कोशिश में थी, लेकिन इससे पहले ही उसको दबोच लिया गया.

बागलकोट जिला अस्पताल में साक्षी नाम की एक महिला अपनी मां और बहनों सहित तीन लोगों के साथ शुक्रवार को अस्पताल में पहुंची थी. इस दौरान उसने अपने पड़ोसियों को बताया कि उसको भी बच्चा हुआ है. इसके बाद उसने अगले दिन किसी की बच्ची को अपने साथ सुला लिया. बाद में वह कहने लगी कि वह नर्स और कफ निकाल रही है. साक्षी ने कडाकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक फर्जी मदर कार्ड बनवाया था. जिसे वह अपनी सुविधा के हिसाब से संशोधन कर रही थी.

महिला ने चुराई बच्ची

साक्षी साल 2024 में बागलकोट जिला अस्पताल के ओपीडी में तीन बार आई थी. यहां उसने एक बार अपनी प्रेग्नेंसी भी टेस्ट कराई थी, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी. साक्षी नाम की एक महिला अस्पताल के एक वार्ड में एक नवजात बच्ची के साथ लेती थी. संदेह होने पर महिला की डॉक्टरों ने जांच कराई तो पता चला कि महिला ने उसे बच्ची को जन्म नहीं दिया है वह किसी और की बच्ची है. बाद में खुलासा हुआ महिला ने बच्ची चुराई है.

साल 2024 में बनाई थी चोरी की योजना

जांच में सामने आया है कि महिला ने बच्चा चोरी की योजना साल 2024 में बनाई थी. पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि यह बच्ची उसी की है. इस काम में महिला के साथ उसकी मां और बहनों सहित तीन लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.