Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

1 घंटे में कितनी बिजली खाता है 1.5 Ton AC, 1 महीने में आएगा कितना बिल?

गर्मियों का सीजन आते ही लोगों ने कूलर और एसी चलाने शुरू कर दिए हैं, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे एसी की भी डिमांड बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि हर साल AC की सेल्स में भी उछाल देखने को मिलता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गर्मी से राहत देने वाला एयर कंडीशनर आखिर 1 घंटे में कितनी बिजली खींचता है? आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं कि अगर आप 1.5 Ton AC का इस्तेमाल करते हैं या फिर 1.5 टन वाला एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 1 घंटे में एसी कितनी यूनिट बिजली की खपत करता है?

कई बार तो इतनी ज्यादा गर्मी पड़ती है कि कूलर भी फेल हो जाता है और फिर ठंडी हवा के लिए एसी का इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन एसी चलाते ही मीटर स्पीड से भागने लगता है, यही वजह है कि कुछ लोग ज्यादा बिल से बचने के लिए केवल कुछ ही घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं. आप भी अगर अपना 1.5 टन वाला एसी प्रतिदिन 8 घंटे चलाते हैं तो बिजली की कितनी खपत होगी और कितना बिल आएगा? चलिए आपको समझाते हैं.

1 घंटा चलाने पर कितना बिल?

बजाज फिनसर्व की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1.5 Ton 5 Star AC अगर एक घंटा चलता है तो 1.5 यूनिट खर्च करता है, इस हिसाब से अगर एक दिन में आपने 8 घंटे एसी चलाया तो 12 यूनिट एक दिन में बिजली खर्च होगी. एक दिन में 12 यूनिट के हिसाब से अगर 30 दिन का महीना है तो 30 दिनों में 360 यूनिट बिजली आपका एसी खर्च करेगा.

अब मान लीजिए आपके एरिया में अगर बिजली का रेट 7 रुपए प्रति यूनिट है तो 30 दिन एसी चलाने पर 2520 रुपए का बिल आएगा (केवल एसी का). घर में बाकी इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज के इस्तेमाल से बिजली का बिल बढ़ सकता है, बिजली बिल कितना होगा ये आपके यूसेज पर निर्भर करता है.

समझें 1.5 टन 3 स्टार का पूरा गणित

एक घंटा 1.5 Ton 3 Star AC चलता है तो 1.6 यूनिट खर्च होगी, इस हिसाब से एक दिन में अगर 8 घंटे एसी चला तो 12.8 यूनिट बिजली खर्च होगी. एक दिन में 12.8 यूनिट के हिसाब से 30 दिनों में 384 यूनिट बिजली एसी खर्च करेगा.

गणित: मान लीजिए जिस एरिया में आप रहते हैं हैं वहां बिजली 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज होती है तो 30 दिन एसी चलाने पर 2688 रुपए का बिल आएगा (केवल एसी का). घर में फ्रिज आदि अन्य इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज भी बिजली की खपत करते हैं और इनके इस्तेमाल से बिजली बिल बढ़ सकता है. इन सभी अप्लायंसेज को यूज करने के बाद बिल कितना होगा, ये यूसेज पर निर्भर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.