Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

हेड मास्टर ने छात्राओं को अश्लील फोटो दिखाई… अश्लील हरकतें की, हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्राइमरी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. छात्राओं से अश्लील हरकत स्कूल के हेड मास्टर ने की. ग्रामीणों के बीईओ से शिकायत करने के बाद संकुल समन्वयक ने मामले की जांच की. जांच रिपोर्ट डीईओ को दी गई, जिसके बाद हेड मास्टर के साथ-साथ स्कूल में सहायक शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया.

ये पूरा मामला जिले के मोहबा प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा रहा है. छात्राओं से अश्लील हरकत का पता तब चला जब उन्होंने स्कूल जाने से इनकार कर दिया और अपने परिजनों को इसकी जानकरी दी. फिर छह अगस्त को पालक समीति की बैठक में ये मामला सबके सामने उठाया गया. सात अगस्त को इसकी लिखित शिकायत बीईओ को दी गई. फिर संकुल समन्वयक से जांच के लिए कहा गया.

पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए पत्र

संकुल समन्वयक ने मामले की जांच की और रिपोर्ट डीईओ को दी, जिसके बाद हेड मास्टर और सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. निलंबित होने वाले हेड मास्टरका नाम नेतराम वर्मा और सहायक शिक्षक का नाम प्रसाद तिवारी है. इतना ही नहीं पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए पत्र भी लिखा गया. आठ अगस्त को पुलिस गांव गई और उसने बयान भी दर्ज किए.

हेड मास्टर के निलंबन आदेश में क्या लिखा

हालांकि शनिवार रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई. डीईओ ने हेड मास्टर नेतराम वर्मा के निलंबन के आदेश में लिखा कि उन्होंने कुछ छात्राओं को ऑफिस में बुलाया. उनको फोन में अश्लील फोटो दिखाई. उनको गलत तरीके से छुआ और अश्लील हरकते कीं. ये सब कदाचार की श्रेणी में आता है. ऐसे में हेड मास्टर को तुरंत निलंबित कर दिया गया है. उनको बीईओ डोंगरगढ़ में अटैच किया गया है.

जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या बताया?

सहायक शिश्रक डीसम प्रमोद तिवारी के निबंलन आदेश में लिखा गया कि स्कूल में विगत कुछ सालों से हो रही इस घटना को उन्होंने छिपाया. घटना को छिपाकर रखने का मतलब है कि उन्होंने संबंधित को सहयोग दिया. जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि गांव वालों की शिकायत के बाद मामले की जांच संकुल समन्वयक को सौंपी गई.

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद एचएम और सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया. बता दें कि इस प्राइमरी स्कूल में 70 बच्चे पढ़ते हैं. स्कूल में दो ही शिक्षक थे. दोनों ही निलंबित हो गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.