Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन लोग घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। घटना श्री पैलेस गार्डन के बाहर की है। गाडरवारा थाना पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर मैरिज गार्डन के गेट से सीढ़ी को रोड पर ले जा रहे थे।

तभी गेट के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन से सीढ़ी टकरा गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, तीन लोग झुलस गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि गाडरवारा में एक गार्डन में करंट लगने से 3 श्रमिकों की मौत तथा 3 श्रमिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

मृत श्रमिकों के निकटतम वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.